दो गुलदार आपस में अठखेलियां करते सीसीटीवी कैमरे में कैद, लोगों में दहशत का माहौल
धनौरी (श्रवण गिरी)–धनौरी क्षेत्र के जस्सावाला मार्ग के समीप एक कॉलेज में गुलदार का जोड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। आपस में खेलकूद करते हुए गुलदार के जोड़े की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गुलदार दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
धनौरी क्षेत्र के जस्सावाला मार्ग पर एक कॉलेज में गुलदार की दस्तक से दहशत बनी हुई हैं। कॉलेज प्रबंधक अश्वनी सैनी ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय गुलदार दीवार फांदकर कॉलेज के अंदर घुस आए थे। गुलदार की हरकत कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई है। गुलदार की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है।


