स्वामी भारती को पत्थरबाजी में ज्यादा चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पत्थरबाजी भटवाड़ी रोड में आगे जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग स्थल पर हुई। प्रदर्शनकारी दो से तीन घंटे तक यहां आगे जाने की जिद में डटे रहे।
इसी बीच यहां ऊपर वरूणावत पहाड़ी के छोर से काफी देर तक पत्थरबाजी देखने को मिली । इससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई ।
इसी दौरान डीएम और एसपी भी पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे ।
इस बीच यहां सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पत्थरबाजी से पहले पुलिस ने भीड़ बेकाबू होने पर हल्की लाठीचार्ज भी की।


