सितारगंजः युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
(दीपक भारद्वाज)
सितारगंज। जिला युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की संस्कृति पर, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य द्वारा मनोनीत, जिला युवा कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा फूल माला पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि एकजुट के साथ संगठन को मजबूती देने एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को, मजबूती के साथ चुनाव लड़ा कर विजय रथ पर सवार कराया जाएगा।
इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना आवश्यक है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लाक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, राम नगीना प्रसाद, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, नव तेजपाल सिंह, हसनैन मलिक, जिलानी अंसारी, मुगनी अहमद, मधुसूदन सरकार, सूर्य प्रताप सिंह, नसीम मियां, सुरेंद्र सिंह, सिराजुद्दीन मलिक, बब्बू खान, भगवान पांडे, नरेंद्र बमराह, सतीश अरोड़ा, सरस्वती बाला समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।


