अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस कार्यालय जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा देश के लिये किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए उनके द्वारा दिये स्लोगनों पर कार्य करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रेरित करने हेतु कहा गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त कार्मिकों को इस जनपद से केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार के ” अति उत्कृष्ट सेवा पदक” तथा “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किए गए कार्मिकों के नाम पढ़कर सुनाए गए। एकता दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।


