यहां इतने दिनों तक रूट रहेगा डायवर्ट, जानिए वजह
देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत अग्रवाल धर्मशाला से लेकर भण्डारी बाग तक लगभग 1.5 किमी की परिधि में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ड्रेनेज और सीवर लाइन बिछाए जाने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। यातायात का दबाव बन सकता है। कार्य मुख्य मार्ग पर प्रारम्भ होने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को सहारनपुर चौक से पहले शमशान घाट वाली गली की ओर डायवर्ट किया जायेगा। कार्य लगभग 02 माह तक किया जायेगा, जिसके लिए वाहन चालकों के अनुरोध है कि उक्त मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य लिंक मार्गों का प्रयोग कर जनपद पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।


