नैनबाग(राजीव डोभाल)- नैनबाग-पंतवाडी श्रीकोट मोटर मार्ग पर जल संस्थान की पाइपलाइन जगह-जगह से लगभग चार माह से सड़क के किनारे चार जगह से लाइन लीकेज (रिसाव) होने से पानी की बर्बादी हो रही थी। इस संबंध में धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जल संस्थान विभाग नैनबाग हरकत में आया। वहीं जल संस्थान ने तुरंत मामला संज्ञान में लेकर पेयजल लाइनों को दुरुस्त किया। जल संस्थान के अवर अभियंता जेई अरविंद सजवाण ने बताया कि लाइन की लीकेज को ठीक कर दिया गया है। इसके बाद पेयजल लाइन से सुचारू पानी की आपूर्ति चल रही है।
खबर का असर- नैनबाग जल संस्थान ने पेयजल लाइन को किया दुरुस्त
खबर का असर- नैनबाग जल संस्थान ने पेयजल लाइन को किया दुरुस्त


