देहरादून- 500 से भी अधिक वर्षों के संघर्ष के बाद श्री रामलला के विराजमान होने के ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी पूरा देश आज हो रहा है। पीएम मोदी के आवाहन पर सभी धर्म, जाति के लोग किसी भी तरह के भेदभाव के बिना पूरे देश में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण और रामलला प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को भी मना रहे हैं। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत ने उत्तराखंड में विभिन्न जिलों देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न स्थानों पर राम मंदिर निर्माण के लिए अक्षत वितरण कार्यक्रम को सक्रियता से आगे बढ़ाया है।इसके अतिरिक्त विभिन्न मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान को नेतृत्व करते भी दीप्ति रावत नजर आई। सीएम पुष्कर धामी द्वारा आहूत सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या में भी दीप्ति रावत भारद्वाज ने उपस्थिति दर्ज की और सुंदरकांड का पाठ किया।




