उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- कांग्रेस के जिला प्रवक्ता प्रताप प्रकाश पंवार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट जनता के लिए निराशाजनक बताया। कहा कि कल के बजट से पूंजीपति मालामाल होंगे और आम जनता के लिए ठनठन गोपाल रहा। उत्तराखंड के हाथ एक बार फिर खाली रह गये। ग्रीन बोनस पर कोई चर्चा नहीं। जोशीमठ आपदा पैकेज नदारद। दुख की बात है वित्त मंत्री महिला होकर भी महिलाओं की व्यथा को नहीं समझ पाई। मंहगाई को लेकर कोई राहत नहीं है। किसानों के लिए भी इस बजट में कुछ खास नहीं दिखा है। वहीं युवाओं के रोजगार के लिए भी कुछ नही है।


