त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने डीएम को दिया ज्ञापन 

 

त्रिस्तरीय पंचायत के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों ने डीएम को दिया ज्ञापन 
 
 
टिहरी गढ़वाल (सुनील जुयाल)- त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएम-सीएम की एक राज्य एक चुनाव की मांग को लेकर प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के माध्यम से सीएम धामी, पीएम मोदी और उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को कोरोना से त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रभावित हुए कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया।

जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ने कहा कि 24 वर्ष बीतने के बाद भी प्रदेश के 13 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव एक साथ नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम में इस बात का उल्लेख है,कि यदि किसी कालखंड में प्राकृतिक आपदा की वजह से यदि ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें न हो पाए तो उस समयावधि को कार्यकाल के साथ जोड़कर नहीं देखा जाता,लिहाजा उक्त परिपेक्ष्य में उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाया जाना अधिनियम के अनुरूप है कि हरिद्वार के चुनाव भी प्रदेश के शेष 12 जनपदों के एक साथ कराए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को शीघ्र विधानसभा में अध्यादेश लाकर त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़कर एक राज्य एक चुनाव लागू करना चाहिए। संगठन अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार पहले ही अपने प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल बढ़ा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी मांगे मनवाने के लिए विरोध का झंडा बुलंद करना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों ने जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, संदीप सिंह रावत, बुद्धि आर्य, पुष्पा रावत, आशीष राणाकोटी, सुधीर बहुगुणा, शैला नेगी, विशीला देवी, जयवीर रावत सहित सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!