लखवाड़-व्यासी बांध प्रभावितों का आठवें दिन भी जारी रहा धरना
विकासनगर- लखवाड़-व्यासी बांध प्रभावित बेरोजगार युवाओं और लखवाड़-व्यासी युवा श्रम संविदा सहकारी समिति का स्थाई रोजगार मुहैया करवाने के लिए धरना प्रदर्शन आज आठवें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष संदीप तोमर ने कहा कि समिति द्वारा 29 मार्च 2023 को सीएम को एक पत्र प्रेषित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग द्वारा 05 अप्रैल 2023 को सचिव ऊर्जा को अग्रेत्तर कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया था। वहीं एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अब तक इस पत्र कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई है। लखवाड़ बांध से प्रभावित बेरोजगार युवाओं के साथ न्यायसंगत नहीं है। हमारी मांग है कि लखवाड़ बांध से प्रभावित प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को स्थाई रोजगार दिया जाए।


