टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने किया नामांकन, उमड़ा जनसैलाब


देहरादून- टिहरी लोक सभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने पूरे दलबल के साथ नामांकन किया। नामांकन से पहले बॉबी पंवार ने अपने समर्थकों के साथ परेड ग्राउंड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इसके बाद बॉबी पंवार ने अपना नामांकन दर्ज करवाया। साथ बताते चले कि बॉबी पंवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना समर्थन दिया है और प्रदेश के चार अन्य लोकसभा सीटों से प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन टिहरी लोकसभा सीट पर यूकेडी ने बॉबी पंवार को अपना समर्थन देकर यूकेडी का प्रत्याशी न उतरने की घोषणा की है।
निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है उसके खिलाफ जिस प्रकार से आवाज उतनी चाहिए थी वह नहीं उठ रही है। रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल जंगल, जमीन बचाने सहित कई मुद्दों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इन मुद्दों को लेकर मैं जनता के बीच जा रहा हूं। प्रदेश में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। रोजगार युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।


