टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गंगोत्री क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर किया जनसम्पर्क, मांगे वोट

इस उपरांत उन्होंने न्यू गांव, हुल्डीयाण, रातलधार, धनेटी, धोंत्री बाजार, सटियालीधर, कमद, कुमारकोट आदि गाँवों मे जनसम्पर्क व बैठक कर सांसद प्रत्याशी श्रीमती महारानी राज लक्ष्मी शाह के पक्ष मे मतदान की अपील की। इस दौरान उनके क्षेत्र भ्रमण पर अनेकों गाँवों से सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा गाजणा मंडल अध्यक्ष विनोद पोखरियाल, दिनेश चौहान, राय सिंह रावत, राजकेंद्र, राहुल ढोंड़ियाल, देवराज बिष्ट, विजय उनियाल, मनोज शाह, योगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।


