मसूरी- मसूरी में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गई जिसमें गठबंधन के सभी दलों के लोग मौजूद रहे और टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया। गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की बात कही गई।
इस मौके पर इंडिया गठबंधन टिहरी लोकसभा प्रभारी और प्रदेश किसान अध्यक्ष सुरेंद्र सजवाण ने कहा कि इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी को पूरे उत्तराखंड में समर्थन दिया जा रहा है और इस बार चुनाव नतीजे चौंकाने वाले होंगे और इंडिया गठबंधन उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर विजई होगी।


