रुड़की (नाजिम)- अंकिता भंडारी हत्याकांड की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा अंकित भंडारी की स्मृति एवं न्याय नहीं मिलने के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरलाल शास्त्री ने की गई। संयोजन और राज्य मंत्री राव शेर मोहम्मद और संचालन संजय शर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज बहुत दुख की बात है की 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी अंकित भंडारी हत्याकांड में शामिल VIP का नाम जांच एजेंसियां सरकार के दबाव में उजागर नहीं कर रही हैं, जबकि भाजपा का नारा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में महिला उत्पीड़न की यह सबसे गंभीर घटना है। वहीं राव शेर मोहम्मद ने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और आखिर उसे वीआईपी को सरकार क्यों बचना चाहती है। ईइस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर संजय शर्मा एडवोकेट आशीष सैनी आदेश सैनी कंवरपाल सैनी प्रधान अजय चौधरी सुधीर शांडिल्य भूषण त्यागी, पंकज सोनकर, नीरज अग्रवाल, लवी त्यागी, गौरव प्रधान, राजीव शास्त्री, मदन पाल भड़ाना, विजयपाल सिंह, पंडित वीरेंद्र शर्मा, नूर आलम मौजूद रहे।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
अंकिता भंडारी हत्याकांड की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च


