उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमदेहरादून

विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
देहरादून- विकास नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेस्टोरेंट में आग लगाने की घटना करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि होली के दिन विकास नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आई थी। जिसमें तीन युवकों को रेस्टोरेंट में होली खेलने से मना किया था तो युवकों ने आग लगाने की घटना को अंजाम दिया था। मामले में रेस्टोरेंट संचालक की ओर से पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र मिला। जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया है। आरोपियों की पहचान सागर दिनेश और अंकुश के रूप में हुई है। आरोपी पुलिस की ग्रुप से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे लेकिन विकास नगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं की टीम ने आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!