बनगाँव–चौपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति, सीएम का जताया आभार
बनगाँव–चौपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग को वित्तीय स्वीकृति, सीएम का जताया आभार
बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, यमुना घाटी और गंगा घाटी के मध्य करेगा सेतु का काम
देहरादून- यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के अंतर्गत बनगाँव–चौपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग (द्वितीय चरण) के प्रशासनिक एव्ं वित्तीय स्वीकृति के लिए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
मनवीरचौहान ने कहा कि राज्य योजना के अंतर्गत उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के अंतर्गत बनगाँव–चौपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग (द्वितीय चरण) के निर्माण को ₹214.07 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। लगभग 5 किमी लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। यह मार्ग यमुनोत्री विधानसभा की दोनों घाटियों “यमुना घाटी और गंगा घाटी” को जोड़ने में भी एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता करीब 25 वर्षों से लगातार उठा रही थी। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की बागडोर संभाली और उनका पहला दौरा उत्तरकाशी जनपद में हुआ तब उन्होंने क्षेत्र की जनता कि इस बहुप्रतीक्षित मांग को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इस सड़क की स्वीकृति का अनुरोध किया गया और उसी दिन उत्तरकाशी से ही मुख्यमंत्री जी ने से इसकी घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में समय जरूर लगा, लेकिन आखिरकार मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी पीड़ा और आवश्यकता को समझते हुए इस सड़क को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से भी सीएम का आभार जताया। सरकार का यह कदम पहाड़ के गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और मजबूत प्रयास है।
चौहान ने कहा कि सीएम धामी राज्य मे समावेशी विकास के लिए तत्पर हैं और पर्वतीय क्षेत्रों मे सुनियोजित विकास का ही नतीजा है कि राज्य मे अब रिवर्स पलायन हो रहा है। कृषि,फलोद्यान तथा रोजगार की अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों मे जिस तरह से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत समस्याओं के निस्तारण की दिशा मे कार्य हो रहे है वह अद्वितीय हैं।
