उत्तराखंडउधम सिंह नगरहादसा

अलग-अलग दुर्घटना में चार की मौत

अलग-अलग दुर्घटना में चार लोगों की मौत

खटीमा (दीपक भारद्वाज)-  नानकमत्ता और खटीमा क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।  बता दें कि नानकमत्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर क्षेत्र में एक स्कूल बस से बाइक की टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। SO नानकमत्ता उमेश कुमार ने बताया कि नानकमत्ता थाना क्षेत्र के प्रतापपुर नंबर 09 के पास हुई। यहाँ एक अनियंत्रित स्कूल बस और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को नागरिक अस्पताल खटीमा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी घटना में खटीमा क्षेत्र में ही वन विभाग के एक कर्मचारी के वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा लाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही खटीमा के कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *