अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के कड़े निर्देश
बैठक में जनपद के आपदा प्रबंधन द्वारा चिन्हित किए गए डेंजर जोन व मलबा पड़े स्थलों की सूची पर एक – एक कर स्थान ओणी बैन्ड से लेकर छाम स्यांसू तक के स्थानों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने ओणी बैन्ड के आगे उपरी तरफ व बगड़धार, हिन्डोलाखाल, फकोट, बेमुण्डा, खाड़ी, आमसेरा, नागणी, कुकरबागी सहित विभिन्न स्थानों से मलबा हटाने तथा आगर गांव पर पैच वर्क कार्य करने, स्यांसू में मलबा हटाने व सुरक्षात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता पारदर्शिता एवं समयबद्धता के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बगड़धार पर मलबा हटाने की समय सीमा अप्रैल के प्रथम सप्ताह, भिन्नु खाला 50 मीटर सड़क ठीक करने की समय सीमा 15 दिन, स्यांसू में मलब हटाने व सुरक्षात्मक उपाय कार्य, आगर गांव के पैच वर्क कार्य, आमसेरा आदि क्षेत्रो के कार्य की समय सीमा भी तय कर कार्य करने के निर्देश दिए गये ।
अपर जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों व कार्यदायी प्रबंधको को निर्देश दिए कि जिस-जिस का जो क्षेत्रफल है वे उस पर अभी से कार्य प्रराम्भ कर दें क्योंकि चारधान यात्रा शुरू होने में एक माह का ही समय बाकि है यदि कोई भी दिक्कत आ रही है या डम्पिंग जोन हेतु स्थान चयन जो समस्या हो तो सम्बन्धित एसडीएम /तहसीलदार से समन्वय बनाते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान कमांडेंट ऑफिसर राज किशोर,बीआरओ , ओसी नन्द लाल, ओआईसी कैलाश चन्द्र नौटियाल, एई रवन्द्रि कुमार व सुरेन्द्र सिंह तथा एसएलएओ से बीना सेमवाल के अलावा कार्यदायी के प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
