नाबालिगा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुरोला पुलिस ने नेपाली मूल के युवक को किया गिरफ्तार
नाबालिगा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुरोला पुलिस ने नेपाली मूल के युवक को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- नाबालिगा के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा नेपाली मूल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कल थाना पुरोला पर नाबालिगा के अपह्रण का मामला दर्ज किया गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपह्रता की तुरन्त बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये थे।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व मे थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसी-सुरागरसी कर जानकारी जुटाते हुये आज प्रातः में अपह्रता को नेपाली मूल के करन नाम के युवक के कब्जे से बरामद किया गया।
नाबालिगा के बयान/साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी है,अभियुक्त करन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। करन सेब के बगीचे में मजदूरी का काम करता था।
