पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
नारसन (पुष्पेंद्र सिंह)- नारसन तिराहे के पास वाहन कार संख्या DL11CD9073 एक गंगाजल ले जाते हुए कांवड़िए को टक्कर लग गई, जिस कारण कांवड़िए को चोट आई तथा जल खंडित हो गया, जिस से गुस्साए कांवड़ियों द्वारा वाहन तथा वाहन चालक पर आक्रामक होने लगे, मौके पर सूचना मिलते ही नारसन चौकी प्रभारी एवं कोतवाली मंगलौर उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज मय सेक्टर पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक वजिंद्र सिंह नेगी मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तथा उग्र कांवड़ियों को शांत करते हुए दिल्ली निवासी घायल कांवड़िए को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन ले गए तथा कांवरिया का प्राथमिक उपचार करवाया गया, घायल कावड़िये के लिए गंगाजल की व्यवस्था की जा रही है, सुरक्षा की दृष्टि से उक्त कार व दिल्ली निवासी कार चालक को चौकी नारसन में लाया गया है, मौके पर शांति व्यवस्था है ।
