उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री, गोमुख और तपोवन की ओर पहुंच रहे एडवेंचर के शौकीन 

गंगोत्री, गोमुख और तपोवन की ओर पहुंच रहे एडवेंचर के शौकीन 
 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)-  चारधाम यात्रा अपने चरम पर चल रहा है, जिसमे श्रद्धालु बड़ी संख्या देश विदेश से चारो धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड आ रहे है। वहीं दूसरी और एक्सपिटिशन के लिए अच्छी संख्या में यात्री  उत्तरकाशी जनपद की और पहुंच रहे हैं।
अन्य राज्य से आ रहे युवा वर्ग जो गंगोत्री धाम के दर्शन के साथ साथ एक्सपिटिशन (एडवेंचर ) के शौकीन है. उनकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल रही है. एडवेंचर के शौकीन लोगो के लिए स्नो स्पाइडर टूर आपरेटर विष्णु सेमवाल अपने टीम के साथ पर्यटकों को आज कल गंगोत्री, गोमुख व् तपोवन के दर्शन भी करवा रहे है।
स्नो स्पाइडर के टूर ऑपरेटर की टीम द्वारा बाहरी राज्य से आ रहे यात्रियों को पूरी सुविधा अनुसार उत्तरकाशी से गंगोत्री, भुजवासा, गोमुख व् तपोवन के टूर करवा रहे है. जिसमे यात्रियों को गंगोत्री धाम व गोमुख के दर्शन के साथ साथ एडवेंचरों के शौकीन लोगो को इसका आनंद मिल रहा है.
इसी गंगोत्री से तपोवन ट्रैक के बीच एक ऐसे संत भी है जो आध्यत्मिक है.इनका नाम निर्मल बाबा है.  जो कई वर्षो से गोमुख व भुजवासा में रहते आये है. जो यात्री इस ट्रैक पर यात्रा करते है. वो यात्री इनसे अवश्य मिलते हुए जाते है. निर्मल बाबा यात्रा पर आये व्यक्तियों को अध्यात्म के बारे में भी ज्ञान देते है. जो यात्री गोमुख की यात्रा करते है. वो यात्री एक बार इनसे मिलकर वहीं पर विश्राम भी करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *