जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 2633 लोगों की स्वास्थ्य जांच
जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 2633 लोगों की स्वास्थ्य जांच
उत्तरकाशी- जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आज भी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
जनपद में 91 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जिनमें 2633 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आज स्वास्थ्य शिविरों में 1275 लोगों की उच्च रक्तचाप, 920 लोगों की मधुमेह, 283 लोगों की ब्रेस्ट कैंसर, 608 लोगों की ओरल कैंसर, 442 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 102 महिलाओं की ए एन सी जांच तथा 57 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया गया वहीं 192 लोगों की टी बी स्क्रीनिंग की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पखवाड़े की शुरुआत से जनपद में 39349 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है साथ ही उन्होंने कहा कि कल जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।सभी नागरिकों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें व रक्तदान हेतु स्वेच्छा से अपना पंजीकरण कराएं ताकि जरूरत पड़ने पर किसी मरीज को सुगमता से रक्त मुहैया कराया जा सके।
