उत्तरकाशीउत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: बडेथी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया महिलाओं को सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: बडेथी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया महिलाओं को सम्मान 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामसभा बडेथी में आयोजित महिला सम्मान समारोह में पहुंचे गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने उपस्थित मातृ-शक्तियों को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान ने महिला सशक्तिकरण एवं आज समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर होंसला बढ़ाया विधायक ने कहा,  हमारे संस्कार हमारे धर्म पुराणों तथा महापुरुषों द्वारा मातृ-शक्तियों का सम्मान उल्लेखित किया गया है हमे बुराइयों को छोड़कर अच्छाईयों के लिए हमेशा जीवन की जीवनी होनी चाहिए हमारी सोच ही हमे समाज निर्माण कराती है।
विधायक ने कहा कि जब मैं चुनाव के समय प्रचार प्रसार में जाता था तो मुझे भी सबसे ज्यादा अगर किसी ने भरोसा दिया था वो प्रत्येक गांव की ही महिला ही महिलाएं नाचती गाती ओर मुझे भी हिम्मत देती थी। वहीं चुनाव जीतने के बाद ही मेने भी मातृ-शक्तियों के सम्मान के लिए अपनी विधायक निधि से प्रत्येक गांव को महिला सम्मान हेतु एक एक लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की थी।
माताओं का सम्मान का मतलब हम समाज निर्माण के सही दिशा में है आज राजनीति, खेल,पढाई चाहें एवरेस्ट पर चढ़ना हो तो महिलाओं का अग्रणी होना हमें महिला शक्ति का आभास कराती हैं। माता ही शक्ति का रूप है।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित डुंडा बरसाली मंडल अध्यक्ष रजनेश चौहान, धनारी मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त भट्ट, गाजणा मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रताब राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुकेश नौटियाल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, पूर्व जिला नियोजन समिति के सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व सभासद मनोज चौहान, सचेंदर परमार, धर्मेंद्र पंवार, नवीन कठैत एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *