उत्तरकाशीउत्तराखंड

किसान मशरूम की खेती से बन रहे आत्मनिर्भर

 
 
किसान मशरूम की खेती से बन रहे आत्मनिर्भर
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों  में जनपद उत्तरकाशी में उद्यान विभाग द्वारा सब्जी एवं मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेते हुए रनाडी निवासी मदन लाल मशरूम एवं सब्जी उत्पादन कर अपना आजीविका को बेहतर चला रहें है।
इन योजनाओं के अंतर्गत किसानों को पॉलिहाऊस, शेडनेट, बीज, खाद, सिंचाई उपकरणों एवं मशरूम उत्पादन से संबंधित सामग्री पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान में किसानों को प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा स्थानीय बाजार में सब्जियों व मशरूम की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
योजना से कई किसानों को लाभ मिल चुका है। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को योजना की जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *