उत्तराखंडदेहरादून

छात्राओं को दिया अचार बनाने का प्रशिक्षण  

छात्राओं को दिया अचार बनाने का प्रशिक्षण  

 

नैनबाग- सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में कौशलम् के अंतर्गत गृह विज्ञान के प्रयोगात्मक में छात्राओं को मिर्च, लहसुन, आंवला, और अदरक का अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि यह कौशल छात्रों की गृहस्थी को उत्तम बनाने के साथ-साथ भविष्य में स्वरोजगार के लिए भी एक बेहतरीन माध्यम हो सकता है। कम पूंजी में यह कार्य किया जा सकता है। कहा कि शैक्षणिक संस्थान अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को जीवनोपयोगी और रोजगारपरक कौशल से भी सशक्त बना रहे है। प्रशिक्षण में शिक्षक अरविंद हनुमंती, कैलाश रावत, शोभा, प्रमिला चौहान सहित अध्यापक और अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *