युवा आपदा मित्र आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
युवा आपदा मित्र आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 से 08 दिसंबर 2025 तक 11वीं एनसीसी बटालियन, देहरादून के 50 एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता के साथ ओल्ड बुचडी, गढ़ी कैंट, देहरादून में संचालित रहा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
समापन अवसर पर मेजर जनरल रोहन आनंद, सेवा मेडल, ए.डी.जी., एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने प्रशिक्षित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा आपदा मित्र हमारे राष्ट्र की सुरक्षा व मानव सेवा के वास्तविक अग्रदूत हैं। संकट की घड़ी में आपका त्वरित निर्णय और साहस अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है अनुशासन, परिश्रम और निस्वार्थ सेवा आपके व्यक्तित्व के आधार स्तम्भ हैं। देश को आप पर पूर्ण विश्वास है।” उनके प्रेरक शब्दों से कैडेट्स में विशेष उत्साह और सेवा भावना जागृत हुई।
प्रशिक्षण में निम्न विषयों पर
2. भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ व त्वरित बाढ़ से निपटने की तकनीक
3. प्राथमिक उपचार (First Aid), घायल प्रबंधन एवं CPR
4. खोज एवं बचाव कार्य — रस्सी तकनीक, स्ट्रेचर निर्माण
5. जंगल की आग व शहरी आग प्रबंधन
6. संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र
7. भारी वस्तुओं के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियाँ आदि पर जानकारियां प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम का संचालन
इस अवसर पर एन.सी.सी की ओर से कर्नल आदित्य जॉन पाॅल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ओनरी कप्तान कृष्ण तड़ियाल, हवलदार राकेश कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गृह मंत्रालय एवं उत्तराखंड शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
