उत्तराखंडदेहरादून

नकरौंदा देहरादून में छह दिवसीय आधार शिविर का समापन  

नकरौंदा देहरादून में छह दिवसीय आधार शिविर का समापन  
देहरादून- बालाजी फाउंडेशन और भारतीय डाक विभाग, प्रवर डाक अधीक्षक देहरादून प्रखंड के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों नकरौंदा में आधार शिविर का आयोजन किया। शिविर में नए आधार कार्ड बनवाने, जन्मतिथि अपडेट कराने और पता परिवर्तन के लिए लगभग 161 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
बालाजी फाउंडेशन के समाजसेवी डॉ. नरेश प्रसाद भट्ट ने भारतीय डाक विभाग देहरादून प्रखंड की सराहना करते हुए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने पोस्टमास्टर मोखमपुर राजेन्द्र डोभाल, डाक सहायक नरेंद्र सिंह नेगी और प्रधान डाकघर देहरादून के डाक सहायक केशव कुमार का आभार जताया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि जो लोग नकरौंदा, बालावाला और नथुवावाला क्षेत्र में आधार से संबंधित कार्य करवाने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए शीघ्र ही पुनः आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बालाजी फाउंडेशन वर्तमान में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर तथा नेत्र शिविर का आयोजन नियमित रूप से करती रहती है और आगे भी ऐसे समाजसेवी कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाकघर देहरादून दिनेश तोमर ने बालाजी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर के आयोजन में भारतीय डाक विभाग को फाउंडेशन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की उपाध्यक्ष कविता उनियाल, सचिव आशा गैरोला, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *