इंद्र सूर्या ट्रस्ट का एक साल बेमिसाल: उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों में 16 प्रोजेक्ट्स के साथ निभाई मानवता सेवा
इंद्र सूर्या ट्रस्ट का एक साल बेमिसाल: उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों में 16 प्रोजेक्ट्स के साथ निभाई मानवता सेवा
देहरादून- समाज सेवा और मानवता के प्रति अटूट समर्पण के साथ कार्यरत इंद्र सूर्या ट्रस्ट ने अपनी यात्रा का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अवसर ट्रस्ट के सभी सदस्यों के लिए गर्व और एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।

इंद्र सूर्या ट्रस्ट के चेयरमैन और संस्थापक कर्नल अनिल थापा (रिटायर्ड) ने सभी सदस्यों को उनके अटूट समर्थन और समर्पण के लिए हार्दिक आभार और सराहना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान ट्रस्ट ने उत्तराखंड के दुर्गम और सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में 16 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। एनजीओ के सदस्यों ने अनुशासन और ईमानदारी के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया।
उन्होंने समाज के कल्याण के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हुए नई ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ काम जारी रखने के लिए ट्रस्ट की प्रतिबद्धता को दोहराया।
