सड़क सुरक्षा माह: फूड डिलीवरी चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव ने टीम के साथ देहरादून के विभिन्न प्रमुख स्थानों हरिद्वार बाईपास, शिमला बाईपास, ईसी रोड और 06 नम्बर पुलिया आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर ब्लिंकिट, जैप्टो और जोमैटो के स्टोर्स पर कार्यरत फूड डिलीवरी चालकों के दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान 268 दुपहिया वाहनों का सत्यापन किया। चालकों से उनके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) तथा अन्य वाहन प्रपत्रों की जांच की गई। इसके अलावा, डिलीवरी ब्वॉय को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। उन्हें तेज गति से वाहन न चलाने, रॉन्ग साइड वाहन न चलाने, और सभी जरूरी दस्तावेज रखने के लिए निर्देशित किया।
एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि यह कार्यवाही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एंव यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किये जाने हेतु की गयी है तथा मंगलवार से वाहनों की चैकिंग हेतु अभियान भी चलाया जायेगा।
