पुलिस प्रशासन ने बिस्टौंसी वार्ड के लिए पुलिस फोर्स को चुनाव ड्यूटी के लिए किया रवाना
पुलिस प्रशासन ने बिस्टौंसी वार्ड के लिए पुलिस फोर्स को चुनाव ड्यूटी के लिए किया रवाना
थत्यूड़ (सुनील जुयाल)- जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत विकासखंड जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य वार्ड 15 बिस्टौंसी में 5 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने वार्ड 15 बिस्टौंसी निर्वाचन क्षेत्र को 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 5 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाने की दृष्टिगत आज ब्लॉक थत्यूड़ से पुलिस पार्टियों को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल ने ब्रीफिंग लेने के बाद चुनाव ड्यूटी के लिये रवाना किया।
जोनल प्रभारी क्षेत्राधिकारी चंबा सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सैक्टर प्रभारी उप0 नि0 राहुल थापा, उप0 नि0 विनोद शर्मा, अनिल भट्ट, SSI छाम उप0 नि0 दिनेश बल्लभ को बनाया गया है। वार्ड 15 बिस्टौंसी के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में कुल 28 मतदान केंद्र है, जिसमें 21 केंद्र संवेदनशील एवं 7 केंद्र अति-संवेदनशील है।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी चंबा सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी जोनल प्रभारी तथा सेक्टर प्रभारी थानाध्यक्ष थत्यूड शांति प्रसाद चमोली एवं संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
