अस्सी गंगा घाटी में भालुओं का आतंक, दहशत में ग्रामीण
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- अस्सी गंगा घाटी में पिछले कुछ दिनों से भालुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग की टीम ने अपनी गस्त भी बड़ा रखी है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग भी कार्य करता दिख रहा है, जिसमें वन विभाग के रेंजर सहित अन्य वन कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से कार्य कर रहे हैं।
पूर्व क्षेत्र पंचायत अनुज पंवार द्वारा बताया कि ग्राम पंचायत अगोड़ा में पिछले कई दिनों से भालू दिखाई दे रहा है जिसमें कुछ दिनों पहले सेकु गाँव की महिला पर भालू द्वारा हमला किया गया। जो अपने घर से महज 300 मीटर की दूरी पर थी। महिला का इलाज पिछले 5-6 दिनों से ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत व ग्रामीणों के अनुसार कल तीन भालू चौरु नामक तोक में दिखाई दिये गए। तीन दिन पहले ढंडलका में गौशाला में गाय पर भालू द्वारा घायल किया गया.उसके बाद भंकोली में भी गौशाला को तोड़कर भेड़ बकरी को नुकसान पहुंचा गया। भेड़ -बकरियों के मालिक सूरत सिंह का कहना हैं कि 15 से 20 भेड़ बकरियां भालू द्वारा मारी गई।
ग्राम अंगोडा प्रधान मोहन सिंह रावत व पूर्व क्षेत्र पंचायत अनुज सिंह पंवार व ग्रामीणों का कहना है। वन विभाग इस भालू के हमले से जल्द निजात नहीं दिलाता है तो अस्सी गंगा घाटी के ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होगा।
