किसानों-बागवानों के लिए वरदान साबित हुई बारिश-बर्फबारी
किसानों-बागवानों के लिए वरदान साबित हुई बारिश-बर्फबारी
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- हर्षिल घाटी समेत उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ चाँदी सी चमक रही है.जबकि नीचले क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहने सें पूरे जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह बर्फबारी होने से किसानों को लाभ मिलता दिख रहा है.
जिले में मौसम ने कल सुबह से करवट बदली और गंगोत्री धाम समेत मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा, हर्षिल, धराली, बगोरी, झाला, जसपुर, दयारा बुग्याल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई. जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
बर्फबारी से बागवानी के किसान को अच्छी फसल होने की है उम्मीद और पर्यटकों की तादाद भी बड़ने की है संभावना जताई जा रही है। वही इन इलाकों में अधिक बर्फबारी होने से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए थे, जिसे बीआरओ बड़ी तेजी से खोल रही है।
