उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

भारी बर्फबारी के बीच मुनिकीरेती पुलिस ने तस्कर को भेजा जेल  

भारी बर्फबारी के बीच मुनिकीरेती पुलिस ने तस्कर को भेजा जेल

मुनिकीरेती- एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुनिकीरेती थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत की 843 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को न्यायालय के आदेश पर टिहरी जेल भेज दिया है। बड़ी बात यह है कि आरोपी को जेल भेजने के दौरान पुलिस को भारी बारिश और बर्फबारी के बीच कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

 

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते रोज भारी बारिश के बीच पुलिस वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इस दौरान एक संदिग्ध बस से उतरकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और किसी तरह रोक लिया। तलाशी लेने पर संदिग्ध के कब्जे से पुलिस को चरस एक मोबाइल और चार हजार रुपए नकद बरामद हुए। आरोपी की पहचान साधु उर्फ सुनील निवासी पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी ने मुताबिक वह पानीपत निवासी श्याम लाल के कहने पर उत्तरकाशी निवासी महेश से चरस लेकर आया है। यह चरस पानीपत में बेची जानी थी। पुलिस ने सामने आए दोनों नाम को भी मुकदमे में आरोपी बनाया है। आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *