नैनबाग: डोभडिया थात मेले में बाबा केदार की पालकी का भव्य स्वागत
नैनबाग: डोभडिया थात मेले में बाबा केदार की पालकी का भव्य स्वागत
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- तहसील नैनबाग के डोभडिया थात में आयोजित पारंपरिक मेले में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। केदार बाबा की पालकी ग्राम मरोड़ केदार मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। जैसे ही पालकी यात्रा मरोड़ पैदल मार्ग से डोभडिया थात पहुंची वैसे ही मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों से गूंज उठा।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मन्नतें मांगी। ग्राम मुनोग, ग्राम द्वारिकापुरी, सहित आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए भक्तों ने डोभडिया थात पहुंचकर बाबा केदार की पालकी का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने केदार बाबा की जय” के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि डोभडिया थात में बाबा केदार के दर्शन मात्र से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बुजुर्गों का मानना है कि यह मेला न केवल श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है।

डोभडिया थात का यह मेला वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, मेले में लोगों की उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि आस्था और विश्वास की डोर समाज को मजबूती से जोड़े रखती है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, पूर्व क्षेप दर्शन लाल नौटियाल, मेला समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, पं गुरुदेव प्रसाद कवि, शूरवीर सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, शुभम चौहान प्रधान, संतराम धीमान प्रधान, शूरवीर सिंह चौहान, अजय चौहान, चमन सिंह चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कवि, प्यारे लाल नौटियाल, मनोज नौटियाल, रविंद्र नौटियाल, संजय नौटियाल,बलबीर सिंह, बॉबी वर्मा, मनोज खन्ना, संगीता नौटियाल, शीला देवी, मनोज खन्ना, बस्तीराम नौटियाल आदि उपस्थित थे ।
