4 से 6 नवंबर तक होगा 37वां नैनबाग शरदोत्सव
4 से 6 नवंबर तक होगा 37वां नैनबाग शरदोत्सव
नैनबाग( राजीव डोभाल)- 37वां नैनबाग शरदोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बैठक कर विचार विमर्श किया। बता दें कि पहले शरदोत्सव 1 से 3 नवंबर तक आयोजन करने का प्रस्ताव रखा था। समिति ने संशोधन करते हुए 4 और 6 नवंबर तक भव्य शरदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शरदोत्सव में नशा मुक्त रखने के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि अगर कोई नशा करता हुआ या बिक्री करता हुआ पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शरदोत्सव को भव्य और सुंदर सफल आयोजन बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी से सहयोग की अपील की है। खेल प्रतिभाओं को उभारने और लोक संस्कृति रीति रिवाजों को कायम रखने के साथ क्षेत्रीय विकास के लिए यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। समिति के सचिव प्रदीप कवि ने बताया कि सीएम धामी 4 नवंबर को शरदोत्सव में शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बच्चन सिंह रावत, दिनेश सिंह कैंतुरा, प्रधान विक्रम सिंह चौहान, प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह तोमर, गंभीर सिंह रावत ,शरण सिंह पंवार, अनिल बिजल्वाण, प्रवीण चौहान, श्याम सिंह चौहान,गंभीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।
