गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी, सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट
गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी, सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री धाम में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद पूरा मंदिर परिसर व् पर्वतीय क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया है। जहाँ प्रकृति की इस लकदक सजावट ने आस्था और सौंदर्य को एक साथ चकमका दिया है। वहीं पहाड़िया पर पड़ी बर्फवारी भी सूरज कि किरणों से चकचोँद नजर आ रही हैं।
चारों ओर जमी बर्फ़ के बीच माँ गंगा के इस पावन धाम की दिव्यता और भी निखर उठी है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बर्फ़ से आच्छादित मंदिर प्रांगण और आसपास की पहाड़ियाँ एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है.गंगोत्री नेशनल हाईवे को सुचारु बनाए रखने के लिए सीमा सड़क संगठन लगातार बर्फ हटाने का कार्य कर रहा है.
विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सेवाओं को सामान्य रखने हेतु संबंधित विभाग भी मुस्तैद हैं। प्रशासन द्वारा यात्रियों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों ने त्वरित व्यवस्थाओं और बेहतर प्रबंधन के लिए सरकार व प्रशासन की कार्यकुशलता की सराहना की है।
