हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह राणा का नौगांव में पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह राणा का नौगांव में पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
उत्तरकाशी (रोबिन वर्मा)- हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र और हाईकोर्ट लखनऊ की अधिवक्ता प्रियंका पाल ने हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह राणा को नामित किया है।

नौगांव और डामटा बर्नीगाड भाजपा मंडल की जनता ने सरदार सिंह राणा का भव्य स्वागत किया और बधाई दी। सरदार सिंह राणा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बता दें कि सरदार सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी मैं लंबे समय से जुड़े हुए कार्यकर्ता है। कई राजनीतिक दायित्व अब तक निभा चुके हैं। वर्तमान में दूरसंचार सलाहकार बोर्ड में टीएसडी मेंबर है।
