उत्तराखंडदेहरादून

उत्तरकाशी: देव डोलियों के विदाई और पारंपरिक नृत्य के साथ डुंडा विकास मेले का भव्य समापन

उत्तरकाशी: देव डोलियों के विदाई और पारंपरिक नृत्य के साथ डुंडा विकास मेले का भव्य समापन

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)–उत्तरकाशी जनपद के डुंडा स्थित मां रेणुका देवी मंदिर परिसर में आयोजित जिला स्थापना विकास मेले में आज देव डोलियों के साथ दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पारंपरिक नृत्य कर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय और लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। मां रेणुका द्वारा सभी देवी-देवताओं को विधिवत विदाई दिए जाने की परंपरा के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन हुआ। मेले में स्थानीय युवाओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का भरपूर अवसर मिला, जिससे उन्हें भविष्य में राज्य के अन्य जनपदों में भी मंच मिलने की उम्मीद जगी है। कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देव डोलियों के संग ग्रामीण श्रद्धालु उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए और पूरा परिसर ढोल-दमाऊं की थाप से गूंज उठा। डुंडा विकास मेला न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्रीय लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समापन अवसर पर महायज्ञ का आयोजन कर जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *