प्रकृति की गोद में ट्रेकिंग: 80 से अधिक प्रतिभागियों ने किया भांसरताल ट्रेक
“प्रकृति की गोद में ट्रेकिंग—80 से अधिक प्रतिभागियों ने किया भांसरताल ट्रेक”
“भिलंगना के हुलानाखाल से भांसरताल पैदल ट्रैक का आयोजन।
“टिहरी झील महोत्सव–2026: भिलंगना ब्लॉक में भांसरताल ट्रेक का सफल आयोजन”
“टिहरी झील महोत्सव के तहत भांसरताल ट्रेक, युवाओं और छात्रों ने उत्साह से लिया भाग”
घनसाली- जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से टिहरी महोत्सव 2026 “हिमालय O2” के तहत टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक में भांसरताल ट्रेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट व बीडीओ विपिन सिंह ने हरीझंडी दिखाकर घनसाली से ट्रैकरों के दलों को रवाना किया।
हुलाणाखाल से 10 अलग अलग दलों के रूप में 80 से अधिक लोग 2 किलोमीटर से अधिक पैदल ट्रैक कर भांसरताल पहुंचे, ट्रैकर दलों में हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के 37 छात्र छात्राओं ने ट्रैकिंग की। दल का पहला पड़ाव सुखताल रहा, जहां पर जल पान के बाद दूसरा पड़ाव सीधा भांसरताल रहा। भांसरताल पहुंचे ट्रैकरों के साथ ग्रामीण ने प्रशासन को सड़क व पानी की समस्याओं से भी अवगत कराया।
ट्रैकरों को हरी झंडी दिखाने के बाद घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि हमारे पौराणिक तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि हमने बहुत पहले इस ट्रैक के लिए प्रयास किया था, जिसके बाद आज हमारी सरकार इन ट्रैकों को संवारने का कार्य कर रही है। भांसरताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, यहां अनेकों पर्यटक आते रहते हैं, जल्द ही इसे मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा, विधायक शाह ने बताया कि हमारे पास जगदीशिला, विश्वनाथ, बूढ़ाकेदार, बासर आदि तमाम क्षेत्रों में अनेकों खूबसूरत स्थान है, इन्हें विकसित किया जाएगा।
घनसाली एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि टिहरी जनपद में 6 मार्च से 9 मार्च तक टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत शनिवार को भिलंगना ब्लॉक के घनसाली हुलानाखाल से भांसरताल पैदल ट्रैक का आयोजन किया गया, जो जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र के तमाम खूबसूरत स्थलों को पर्यटन के मानचित्र आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में घनसाली के पंवाली कांटा, महास्रताल, सहस्रताल आदि ट्रैकों को भी विकसित किया जाएगा, एसडीएम ने बताया कि भांसरताल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां सड़क से भी काफी नजदीक है।
कार्यक्रम नोडल अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि टिहरी जिला प्रशासन की सराहनीय पहल से टिहरी झील महोत्सव के तहत भिलंगना ब्लॉक में भी दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पहले दिन भांसरताल ट्रेक का आयोजन किया गया जबकि रविवार को घनसाली से पिलखी तक मैराथन दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
ट्रैकिंग दल में शामिल पारस सिंह व हिमालय पब्लिक स्कूल घनसाली के छात्र सुधीर टम्टा, अंकित राणा, हिमांशु रावत, प्रतीक्ष बडोला ने बताया कि हम यहां पहली बार आए हैं और यहां काफी खूबसूरत स्थान है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी यहां पहुंचने में काफी सहयोग किया और उन्होंने सरकार को भी धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार के माध्यम से हम इस खूबसूरत स्थान पर पहुंच पाए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय, एसटीओ कैलाश रमोला, वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, एबीडीओ राजेन्द्र सिंह गुसाईं, डीपीओ अनुज बहुगुणा, ग्राम प्रधान हडियाणा मल्ला लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रधान हरीश उनियाल, किशन रावत, सोहन सिंह, पुष्पा देवी, मकानी देवी, शिवदेवी, विजेश्वरी, रोशनी, सावेंत्री देवी आदि मौजूद रहे।
