बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता ने जीता दिल: राज्य स्तर के लिए उत्तरकाशी से 8 छात्रों का चयन
बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मकता ने जीता दिल: राज्य स्तर के लिए उत्तरकाशी से 8 छात्रों का चयन
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित 78 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मूल्यांकन के बाद, निर्णायकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद के 8 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों के प्रोजेक्ट में इनकी कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार की प्रशंसा की। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने भी बाल वैज्ञानिकों का अपने संबोधन से मनोबल बढ़ाकर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
जिला सह समन्वयक डा. संजीव डोभाल ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड – मानक योजना के तहत कक्षा 6-12 के छात्रों से वैज्ञानिक और नवोन्मेषी विचारों को आमंत्रित किया जाता है। चयनित छात्रों को मॉडल बनाने के लिए ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। जिला समन्वयक डा. राजेश जोशी ने स्थल संयोजिका श्रीमती प्रियंका भंडारी (प्रधानाचार्या पी एम श्री अ उ रा बा इ का उत्तरकाशी) सभी अतिथियों, मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों, तथा बाल वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन माधव जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत व निर्णायक सुमन रावत व राजपाल सिंह पंवार ने बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डा० अजय प्रकाश नौटियाल ने किया कार्यक्रम में ,डॉ. शंभू नौटियाल, सुमेरा प्रजापति, विनोद घिल्डियाल (जिला समन्वयक विज्ञान महोत्सव ), विजयपाल राणा, राजेंद्र नौटियाल, संजय शाह, धनवीर शाह, मनीष सेमवाल, जय नारायण नौटियाल , गम्भीर पाल राणा ,सुरेश शाह ,मालचंद , तिल्लोत्मा ,प्रियंका चौहान, विभूती भूषण आदि उपस्थित थे।
