विधायक खजान दास ने अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का किया स्वागत
विधायक खजान दास ने अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का किया स्वागत
देहरादून- भाजपा विधायक खजान दास ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सीबीआई जांच के लिए सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है। कहा कि पीड़ित परिवार की भावनाओं को देखते हुए लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देती है और यह फैसला उसी का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह का झूठ और भ्रम कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा है, उसपर अब रोक लगेगी। जिस तरह तमाम अपुष्ट वीडियो के आधार पर भाजपा नेताओं को बदनाम किया जा रहा था, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। लिहाजा देश की शीर्ष जांच एजेंसी द्वारा होने वाली जांच से सच पूरी तरह सामने आ जायेगा।
विधायक खजान दास ने कहा कि इस निर्णय से एक बात पुनः साबित होती है कि भाजपा जनता की स्वाभाविक नेतृत्व करती है, इसलिए उनकी भावनाओं को हमेशा प्राथमिकता देती है। वहीं विश्वास जताया कि सीबीआई जांच के बाद अब कोई भी दिवंगत बेटी की आत्मा का अपमान नहीं करेगा।
