उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंवार ने सीडीओ को लिखा पत्र, जौनपुर क्षेत्र में बंद पड़े सोलर हाईमास्ट संयंत्रों और सोलर लाइटों की मरम्मत कराने की मांग

क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंवार ने सीडीओ को लिखा पत्र, जौनपुर क्षेत्र में बंद पड़े सोलर हाईमास्ट संयंत्रों और सोलर लाइटों की मरम्मत कराने की मांग

नैनबाग (अमित नौटियाल)- जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में विगत वित्तीय वर्षों में उरेडा द्वारा स्थापित किए गए सोलर हाईमास्ट संयंत्र और सोलर लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी है। विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य बिरोड़ वार्ड विपिन सिंह पंवार ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर बंद पड़ी लाइटों और संयंत्रों की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य बिरोड़ वार्ड विपिन सिंह पंवार ने बताया कि जौनपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर विगत वित्तीय वर्षों में उरेडा द्वारा स्थापित सोलर हाईमास्ट संयंत्र लगाये गये हैं। प्रत्येक गांव में सोलर लाइटें विगत वित्तीय वर्षों में स्थापित की जा चुकी हैं, लेकिन सोलर हाईमास्ट संयंत्रों और सोलर लाइटों को स्थापित करने के बाद से विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता। संयंत्रों में तकनीकी खराबी आने पर ना ही इनकी मरम्मत की जाती है और ना ही विभाग द्वारा इनकी कोई सुध ली जाती है। जो कि सरकारी धन के दुरुपयोग का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने बताया कि हजारों-लाखों की लागत से स्थापित सोलर हाईमास्ट संयंत्र और सोलर लाइटों की मरम्मत न करना विभागीय लापरवाही है। ग्राम प्रधानों या अन्य प्रतिनिधियों द्वारा जब अपने गांव के लिए संयंत्रों की मांग की जाती है तो विभाग द्वारा कह दिया जाता है कि आपके क्षेत्र में पूर्व से संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं। बताया कि पूर्व से स्थापित सोलर हाईमास्ट संयंत्र और सोलर लाइटें बंद पड़ी हुई हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंवार ने मुख्य विकास अधिकारी से आग्रह किया है कि वे उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उरेडा द्वारा स्थापित बंद पड़े सोलर हाईमास्ट संयंत्रों और लाइटों का तुरंत निरीक्षण कराएँ। उन्होंने मांग की है कि बंद पड़े संयंत्रों और लाइटों का चिन्हीकरण कर मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को आदेशित करने करें, जिससे कि जनता को सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *