143 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
143 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
कलियर(श्रवण गिरी)- कलियर थाना पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर से पुलिस ने 143 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा आदि नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने शिवदासपुर गॉव में शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर उसकी तलाशी ली। युवक से 143 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार निवासी ग्राम तेलीवाला बताया है। आरोपी लम्बे समय से अवैध चरस की तस्करी को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर तस्कर को जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही हैं।
