636 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
636 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- जनपद उत्तरकाशी की मोरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 636 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तस्करों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी उत्तरकाशी सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस ने मोरी-सांकरी रोड पर चैकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 636 ग्राम चरस बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत 1 लाख 20 हजार आंकी गई। तस्कर की पहचान शाहरुख खान निवासी हातरा बदायूं और नौशाद निवासी पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई। पुलिस तस्करों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
