17 साल से एक ही कॉलेज में तैनाती, छात्रों की घटती संख्या चिंताजनक
17 साल से एक ही कॉलेज में तैनाती, छात्रों की घटती संख्या चिंताजनक
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राजकीय महाविद्यालय नैनबाग विगत 17 सालों से कई प्रवक्ता इसी कॉलेज में तैनात होने के चलते कॉलेज की शिक्षा पद्धति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा । जिसका नतीजा हर साल कॉलेज में छात्र संख्या घटने पर स्थानीय जनता काफी चिंतित है।
जनपद टिहरी गढ़वाल राजकीय महाविद्यालय नैनबाग की स्थापना सन् 2001 ग्राम पंचायत टटोर के सामुदायिक भवन में संचालित हुआ, जिसमें स्थानीय जनता की मदद से विषम परिस्थिति के चलते कॉलेज की गतिविधियां संचालित हुई । वर्ष 2016 में कॉलेज को अपना भवन में विधिवत कक्ष कक्षाएं विस्तार पूर्वक चली आ रही ।
जिसमें कॉलेज में वर्ष 2008 में कई प्रवक्ता की तैनाती हुई । तब से लेकर आज 17 साल से एक ही कॉलेज में तैनाती से शिक्षा का माहौल अनुकूल होने के साथ मनमानी से शिक्षा पद्धति पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसका नतीजा वर्ष 2016 में कालेज में छात्र संख्या 485 से घटकर आज वर्तमान में 179 तक सिमट गई है। जब कि कॉलेज में 90% प्रतिशत छात्राएं अध्यन्तरण है।
स्थानीय जनता द्वारा समय समय पर शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर उच्च शिक्षा के अधिकारीयों मौखिक रूप में अवगत करने के बाद आज इतने लम्बे समय एक ही कॉलेज में तैनाती होने पर लोगों में भारी आक्रोश है। जिस पर शासन प्रशासन से मांग की समय रहते लम्बे समय से तैनात प्रवक्ताओं स्थानांतरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वही आम जनता,जनप्रतिनिधि और बुद्धजिवियों में महाविद्यालय की छात्र संख्या को लेकर काफी चिंचित है। महाविद्यालय नैनबाग की प्रभारी प्राचार्य मंजू कोगियाल का कहना है कि दो सालो से मैं लगातार छात्र संख्या बढ़ाने के लिए टीम के साथ प्रयासरत करती आ रही हूं। और 17 सालों से इसी कॉलेज में तैनात प्रवक्ताओं का स्थानांतरण का मामला शासन स्तर का है।
