उत्तरकाशीउत्तराखंड

हर्षिल मुखवा जांगला मोटर मार्ग पर जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो गंगा पुरोहित करेंगे चुनाव का बहिष्कार 

हर्षिल मुखवा जांगला मोटर मार्ग पर जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो गंगा पुरोहित करेंगे चुनाव का बहिष्कार 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)-  गंगा पुरोहितों का दल उत्तरकाशी डीएम से मिले। गंगा पुरोहितों से डीएम के माध्यम से सीएम धामी को पत्र दिया। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा माँ गंगा का शीतकालीन आवास जो मुखवा (मुखीमठ )में हैं. जिसमे जांगला मोटर मार्ग जो  1983 में स्वीकृत किया गया था. जो आज तक नहीं बन पाया है। हर्षिल मुखवा जांगला मोटर मार्ग की मांग को लेकर गंगा पुरोहितों की नाराजगी देखने को मिल रही है।
गंगा पुरोहितों का कहना है कि अगर हर्षिल मुखवा जांगला मोटर मार्ग पर जल्द कार्य शुरू नहीं किया तो पंचायती चुनाव का मुखवा की जनता और सभी गंगा पुरोहित बहिष्कार करेंगे
गंगा पुरोहितों का कहना है कि हर साल माँ गंगा कि डोली कपाट बंद होने या खुलने पर इसी रास्ते से आवागमन होता है। हर्षिल मुखवा जांगला मोटर मार्ग जो आजादी के इतने वर्ष तक नहीं बन पाया है। इस मार्ग पर चलते समय बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही हर्षिल में भारतीय सेना का भी बेस हैं। उन जवानों को भी इस मार्ग का सामना करना पड़ता हैं. इस मोटर मार्ग पर जल्द कार्य नहीं हुआ. तो पंचायती चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *