डॉ. चंद्र लाल भारती “भारत श्री ऱत्नम अवार्ड 2025” से सम्मानित
डॉ. चंद्र लाल भारती “भारत श्री ऱत्नम अवार्ड 2025” से सम्मानित
देहरादून
पीस एम्बेसडर (Peace Ambassador) और वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (भारत) से जुड़े डॉ. चंद्र लाल भारती डी. लिट. को समाज में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए ‘इंस्पायरिंग सोशल वर्कर अवार्ड’ (Inspiring Social Worker Award) से नवाज़ा गया।
उन्हें यह सम्मान 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर आयोजित हो रहे ‘सरदार वल्लभभाई पटेल – भारत श्री रत्नम सम्मान-2025’ समारोह में प्रदान किया गया । यह राष्ट्रीय पुरस्कार ‘एकता और उत्कृष्टता’ (National Award for Unity & Excellence) के लिए दिया जाता है।
आयोजक और कार्यक्रम विवरण
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (ISRHE) और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ रिसर्च एंड डेवलप्ड ऑर्गनाइजेशन (IARDO) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह कार्यक्रम नई दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के सी. डी. देशमुख ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवीण खंडेलवाल सासंद भारत सरकार दिल्ली रहें। इस समारोह में देश भर से कई प्रतिष्ठित हस्तियों और विचारशील नेताओं (eminent personalities and thought leaders) के शामिल हुये ।
यह सम्मान डॉ. भारती को उनके क्षेत्र और समाज के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण मान्यता है।
