आज उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी
आज उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी
देहरादून- उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पीलीभीत से आज शाम देहरादून पहुंचेंगे। सीएम योगी देहरादून में रात्रि विश्राम कर 7 अक्टूबर को ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नरेंद्रनगर में बैठक आयोजित होगी। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में यूपी के सीएम शामिल भी होंगे। बैठक के बाद सीएम योगी केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। केदारनाथ धाम में रात्रि विश्राम कर 8 अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम सीएम योगी जाएंगे। बद्रीविशाल के दर्शन कर देहरादून से स्टेट प्लेन के जरिए सीएम योगी लखनऊ जायेंगे।
