गाड़ी में हूटर लगाकर VIP बनने का शौक पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान
गाड़ी में हूटर लगाकर VIP बनने का शौक पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान
उत्तरकाशी- चारधाम यात्रा के दृष्टिगत और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगाम अभियान जारी हैं। पुलिस लगातार वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, शीशों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर रही है। एसपी सरिता डोभाल के निर्देशन पर अधीनस्थ पुलिस अधिकारी ऑपरेशन लगाम के तहत निरंतर चैकिंग अभियान चला रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक को प्राइवेट वाहन पर हूटर बजाते हुए पकड़ा। पुलिस ने वाहन को रोककर हूटर के संबंध में वैध कागजात या अनुमति के बारे में पूछा तो वे कोई संतोषजनक जानकारी या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। वहीं मौके पर वाहन से हूटर को हटाया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।
