रा. इं. कॉलेज नैनबाग के छात्रों का शानदार प्रदर्शन: सात का राज्य स्तर के लिए चयन
रा. इं. कॉलेज नैनबाग के छात्रों का शानदार प्रदर्शन: सात का राज्य स्तर के लिए चयन
नैनबाग- जौनपुर विकासखंड द्वारा जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियनशिप हासिल करने के बाद सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्रों के शानदार खेल प्रदर्शन के फलस्वरूप सात छात्रों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण तब आया जब बालक वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में नैनबाग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-17 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में वंश पंवार, सुजल चौहान और समीर, अंडर-19 बालक वर्ग में सत्यम और ऋषभ का चयन हुआ है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता बालक वर्ग में पीयूष और रोशन चौहान हुआ है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल और विद्यालय परिवार ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी है।
